Monday, August 31, 2026

चार भाईयों समेत पांच लोगो पर मारपीट का मुकदमा

Share

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने चार भाईयों सहित पांच लोगो पर घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप मेें न्यालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। वही कीरतपुर कोलड़ा निवासी ने आरोपियों पर जाति सूचक शब्दो के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कीरपुर कोलड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जून 2020 की शाम वह दूध लेने घर से बाहर गया हुआ था। तभी उसके पीछे पड़ोस में रहने वाले चार भाईयों अपने एक साथी के साथ उसके घर में घुस आये और गाली गलौच करने लगे। जिसका विरोध करने पर उसकी पत्नी को मारपीटा। जिससे उसका सर फट गया। इस बीच उसके आ जाने और शोरगुल से आस-पास के लोगो के इकट्ठा होने से वह सब जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। आरोप लगाया कि इस दौरान हमलावरो ने जाति सूचक शब्दो का प्रयोग भी किया। इस मामले में पुलिस को भी शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायलय की शरण ली। मामले में पुलिस ने कीरतपुर कोलड़ा निवासी पवन यादव, सुनील यादव, कृष्णपाल, मुरलीधर सिंह और अजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Read more

Local News

Translate »