Monday, August 31, 2026

कोरोना काल में स्कूल बंद किये जाने की मांग 

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव नंदलाल प्रसाद ने कहा है कि कोरोना पिछले साल से ज्यादा खतरनाक स्थिति में आ चुका है इसके बावजूद सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। भले ही उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार से पूरे राज्य में रात्रि कर्फ्यू का ऐलान किया है लेकिन प्रदेश में अधिकांश स्कूल खुले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि नयी गाइडलाइन के तहत सभी सार्वजनिक बस, विक्रम, ऑटो आदि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगे। सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, बार, सिनेमा हॉल, जिम आदि का भी आधी क्षमता के साथ चलना होगा। प्रदेश भर में सभी स्विमिंग पूल, कोचिंग संस्थान, स्पा सेंटर पूर्णतया बंद रहेंगे। लेकिन सरकारी तथा प्राइवेट स्कूल पर कोई भी आदेश नहीं आया है। सरकार बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ सरकार कर रही है। जबकि स्कूलों से कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभिभावकों भी कोरोना के कारण अपने बच्चों के स्वास्थ्य को चिंतित हैं। राजनीतिक रैलियां, सामाजिक तथा धार्मिक आयोजनों पर कोई भी पाबंदी नहीं लगाई जा रही है जबकि यहां पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो रहे हैं।

नंदलाल ने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। प्रदेश सरकार को तत्काल सभी सार्वजनिक आयोजनों पर पाबंदी लगाने की आवश्यकता है जिससे कि कोरोना से लड़ाई लड़ी जा सके और इसकी रोकथाम हो सके।

Read more

Local News

Translate »