Monday, August 31, 2026

कुंदन नगर नंबर पांच के ग्रामीणों ने ओढा भगवा चोला

Share

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। ग्राम कुंदन नगर नंबर पांच में विधायक राजकुमार ठुकराल के समक्ष कांग्रेस नेता रोशन लाल सिंह ने अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। विधायक ठुकराल ने भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों को उचित सम्मान दिया जायेगा। विधायक ठुकराल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित की सोच रखने वाली पार्टी है। भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान है। भाजपा में शामिल हुए रोशन लाल ने कहा कि कांग्रेस से जनता का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और त्रिवेंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। इस दौरान विजय शर्मा, दुलाल मलिक, सुभाष मण्डल, महेन्द्र सिंह सैनी, विक्रम सिंह, गुरनाम सिंह, गगन सिंह, कृष्ण लाल बजाज, अनिल शर्मा, राज बजाज, रमेश सिंह, राजेश, प्रदीप सरकार, रणजीत सिंह, आकश सिंह, अमन सिंह, विकास सिंह, शशि बाला, नरेश पुनियानी, अशेाक गुगलानी आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »