Monday, August 31, 2026

कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Share

रुद्रपुर। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनैतिक गलियारों में भी हलचल शुरू हो गई। कई नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रो में जनसंपर्क अभियान भी चलाना शुरू कर दिया है। इसी के क्रम में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होने मोहनपुर नंबर 2, सुंदरपुर, पिपलिया नंबर 1, मोहनपुर नंबर , कंटोपा आदि क्षेत्रों में बैठक का आयोजन किया। जहां उन्होने कहा कि ग्रामीण भाजपा सरकार की नीतियों से बेहद खफा है और किसान भी सरकार की कार्यप्रणाली से नाखुश है। दावा किया कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विशेषकर  ग्रामीणों को आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आगे आये। इस दौरान मनोरंजन विश्वास, विजय विश्वास, रणजीत विश्वास, विकास बाला, रविंद्र विश्वास, मिलन मंडल, विकी विश्वास, मोहन सिंह, वरुण सरकार, ज्योति सरकार, काकोली विश्वास, झरना मंडल, सुशांत और अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read more

Local News

Translate »