Monday, August 31, 2026

कविता वेलफेयर सोसाइटी ने धूमधाम से मनाया महिला दिवस

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर के कविता वेलफेयर सोसाइटी मेंअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।साथ ही महिलाओं की उपलब्धियों और परिवार के लिए दिए गए बलिदान के बारे में भी बताया गया। सोसाइटी की अध्यक्ष कविता आर्या ने बताया की आज की महिलाएं आत्मनिर्भर है आजादी से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं ने देश के लिए प्रत्येक क्षेत्र में अपना पूरा योगदान दिया है इसी योगदान की प्रशंशा करते हुए पूरे महिलाओ ने अपनी हर भूमिका बेखूबी निभाई है लेकिन फिर भी न जाने क्यू हमारा समाज महिलाओ को वो सम्मान नहीं देना चाहता है जिसकी वह हकदार है आज भी कई इलाकों में लड़की को लड़के के बराबर शिक्षा नहीं दी जाती है और अगर शिक्षा दे भी दी तो कुछ बनने से पहले ही उनकी शादी कर दी जाती है जिस कारण महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं बन पाती और वह पूरी जिंदगी अपने पति पर ही निर्भर रह जाती है । कारण सिर्फ एक ही है कि महिला पूरी तरह सशक्त नहीं है हमें केवल आज के दिन ही नहीं बल्कि हर दिन प्रण लेना होगा कि महिलाओ को सशक्त बनाने में जितना ही सके उन्हें उतना सहयोग करेंगे । संस्था में महिलाओ को सम्मानित किया गया और बच्चो ने नुकड़ नाटक के जरिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को केक कट करके बहुत धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया और लोगो में जागरूकता फैलाने की एक छोटी सी कोशिश की है।सहयोगी खष्टी देवी,निधि,शिवानी रेखा आदि।

Read more

Local News

Translate »