Monday, August 31, 2026

ईएसआई असप्ताल में कोविड के लिए बना आईसीयू वार्ड

Share

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कोरोना के दूसरी लहर के प्रभाव को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जारी है। जिसमे एक और इजाफा करते हुए ईएसआई अस्पताल में कोविड के मरीजो के लिए आइसीयू वार्ड बना दिया गया है। हालाकि अब तक कोई मरीज आईसीयू में भर्ती नही है।

जिला अस्पताल के बाद मुफ्त में इलाज करने वाला ईएसआई अस्पताल गरीबों के लिए संजीवनी से कम नही। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ प्रतीक सिंह ने बताया कि अस्पताल में कोरोना मरीजो के लिए 120 बेड की व्यवस्था की गई है। डॉ प्रतीक के मुताबिक विभाग के पास ऑक्सीजन के साथ मेडिकल कर्मचारियों की भी पर्याप्त मात्रा है, साथ आईसीयू वार्ड बनने से मरीजो को रेफर करने की भी आवश्यकता नही पड़ेगी।

Read more

Local News

Translate »