Monday, August 31, 2026

आम जनता को राहत दे सरकार -गौरी

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- कॉन्ग्रेस वन अधिकार के संयोजक और वार्ड नंबर 1 के पार्षद सुरेश गोरी ने कहा इस कोरोना काल मे आम जनता को प्रदेश की सरकार राहत दे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के आवाहन पर उन्होंने धरना दिया। गौरी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं और कोरोना के रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था करें। उन्होंने सरकार से अपील की, जिलों के माध्यम से आवश्यक मोबाइल नंबर जनता तक पहुंचाएं जाए ताकि जनता अपनी बात कह सके। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की व्यवस्था की जाए। गौरी ने कहा कि गैस सिलेंडर फ्री किया जाए, इसके अलावा बिजली और पानी के बिल भी माफ किए जाएं। धरनारत गौरी ने कहा कि सस्ता गल्ला की दुकानों से आम जनता को राशन निशुल्क दिया जाए। एंबुलेंस की तत्काल व्यवस्था की जाए। गौरी ने कहा कि कोरोना काल में सरकार आम जनता के हितों का ख्याल करें।

Read more

Local News

Translate »