
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।आज तड़के एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जैसे ही इसकी भनक उसके परिजनों को लगी, तो उन में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक जगतपुरा निवासी 24 वर्षीय विशाल सागर पुत्र जगदीश सागर रुद्रपुर सिडकुल की ओर टेंपो चलाता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व उसने टेंपो की रिपेयर कराई थी। जिस पर उस पर लगभग 10 -12000 का कर्जा हो गया था जिसको लेकर वह तनाव में चल रहा था। विशाल कि माता मुताबिक रात्रि लगभग 1:00 बजे विशाल ने खाना खाया और अपने कमरे में सो गया। जब प्रातः 5:00 उसकी मां राजो देवी ने उसके कमरे के बाहर से देखा कि विशाल छत पर लगी बल्ली से पर्दे में फांसी लगाकर लटका हुआ है। जिस पर कोहराम मच गया। इसी दौरान उसका भाई सुशील वहां आया और उसने कमरे का दरवाजा तोड़ उसे नीचे उतारा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।




