Monday, August 31, 2026

अपनी मांगो को लेकर सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अपनी मांगो को लेकर प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार के तहत देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के रूद्रपुर शाखा के कर्मियों ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। जिससे दोपहर बाद की सफाई व्यवस्था ठप्प रही।

सफाई कर्मियों ने नगर निगम गेट पर अपनी मांगो को लेकर कार्य बहिष्कार किया। साथ ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन के रूद्रपुर शाखा अध्यक्ष सुनील रौतकी ने बताया कि कर्मियों की मांगो में मुख्य रूप से ठेका प्रथा समाप्त करना और मृतक आश्रितों की नौकरी दिया जाना है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को आवंटित आवासों पर मालिकान8ा हक, स्वास्थ्य बीमा, पदोन्नति, पुरानी पेशंन व्यवस्था लागू किये जाने आदि शामिल है। कहा कि सरकार उनकी मांगो को लेकर अनदेखी का रवैया अपना रही है। जिसके कारण कर्मियों की मांगे जस की तस बनी हुई है। उन्होने कहा कि मंगलवार को भी सांकेतिक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

 

Read more

Local News

Translate »