Monday, August 31, 2026

अनाथ हुए चार बच्चों की सहायता को बढ़े हाथ 

Share

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  मां के बाद पिता की भी मृत्यु होने से अनाथ हुए चार बच्चों की मदद को कई लोग आगे आये है। गुरुवार को विधायक राजकुमार ठुकराल और समाजसेवी रमेश ढींगरा ने भी दोनों बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए 11-11 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की।

बता दें वार्ड नं 30 आदर्श कालोनी में मूल रूप से बुलंदशहर का एक परिवार रह रहा है। इस परिवार के मुखिया आनन्द पाल की बीते दिनों कोरोना से मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। आनंदपाल की मौत के बाद उनके 19 साल, 17 साल,14 साल की तीन बेटियां और 13 साल का एक बेटा बेसहारा हो गये हैं। इन चारों बच्चों की मदद के लिए कई समाजसेवी आगे आये हैं। विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी आज दोनों बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए 11 हजार की धनराशि दी साथ ही समाजसेवी रमेश ढींगरा ने भी इन बच्चों को 11 हजार की धनराशि दी। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि बच्चों को आगे भी मदद के लिए जो भी जरूरत होगी वह मदद के लिए पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने लड़कियों की शादी के लिए भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान सतनाम सिंह, पार्षद आयुष तनेजा, बंटी मक्कड़, शैलेंद्र रावत, सुनीता, संध्या अरोरा, शोभावती वर्मा, सुशांत, शांति वर्मा, रामवती, सिमरन कौर,अनीता भाटिया आदि मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »