Saturday, September 19, 2026

विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रक्षेत्रों एवं विभागों में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर पीसीटी वर्कशॉप, विश्वविद्यालय फार्म, विश्वविद्यालय परिवहन विभाग, प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय मुद्रणालय, विद्युत विभाग एवं सफाई विभाग सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष आयोजन हुए। विभागों में मशीनरी, उपकरणों एवं कार्यस्थलों की पूजा कर सुख-समृद्धि और कार्यों में सफलता की कामना की गई।

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने विश्वविद्यालय फार्म में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने विधिवत हवन एवं पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा का स्मरण किया तथा विश्वविद्यालय परिवार के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कुलपति ने सभी के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति में कर्मचारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.