Monday, September 14, 2026

सुब्रत कुमार विश्वास के नेतृत्व में सैकड़ों टेंपो चालक पहुंचे RTO कार्यालय, रैपिडो पर कार्रवाई की मांग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रैपिडो के माध्यम से निजी वाहनों द्वारा यात्रियों को ले जाने के मुद्दे को लेकर रुद्रपुर के CNG टेंपो एवं ऑटो चालकों का आक्रोश सामने आया। सोमवार को CNG टेंपो यूनियन अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास के नेतृत्व में सैकड़ों टेंपो चालक अपनी मांगों को लेकर RTO कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान टेंपो चालकों ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी को ज्ञापन सौंपते हुए रुद्रपुर क्षेत्र में रैपिडो के माध्यम से निजी वाहनों द्वारा यात्रियों के परिवहन की शिकायत पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

टेंपो चालकों का कहना है कि वे कमर्शियल वाहन चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं और वाहन के परमिट, टैक्स, फिटनेस, बीमा सहित विभिन्न आवश्यक नियमों का पालन करते हैं। उनका आरोप है कि निजी वाहनों के माध्यम से यात्रियों को व्यावसायिक रूप से ले जाने से CNG टेंपो, ऑटो और टैक्सी चालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है।

“निजी वाहनों से यात्री परिवहन की अनुमति न दी जाए”

ज्ञापन में मांग की गई कि रुद्रपुर क्षेत्र में रैपिडो से जुड़े वाहनों की जांच कराई जाए और यदि कोई निजी वाहन नियमों के विपरीत यात्रियों का व्यावसायिक परिवहन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

यूनियन की ओर से यह भी मांग रखी गई कि रैपिडो को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि नियमों के विपरीत किसी निजी वाहन के माध्यम से यात्रियों का व्यावसायिक परिवहन न कराया जाए।

सुब्रत कुमार विश्वास ने कहा कि “यह लड़ाई किसी कंपनी या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि उन CNG टेंपो, ऑटो और टैक्सी चालकों के रोजगार की लड़ाई है जो वर्षों से नियमों का पालन करते हुए अपना परिवार चला रहे हैं।”

एक सप्ताह का समय, कार्रवाई नहीं हुई तो धरना

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया गया है। यूनियन ने कहा कि यदि निर्धारित अवधि में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो CNG टेंपो यूनियन सहित अन्य ड्राइवर यूनियनों के साथ मिलकर RTO कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

सुब्रत कुमार विश्वास ने कहा कि कमर्शियल वाहन चालकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनके रोजगार एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

ये लोग रहे मौजूद

RTO कार्यालय पहुंचने वालों में टेंपो यूनियन उपाध्यक्ष कृपाल, इंद्रपाल, तपन विश्वास, सुनील हालदार, मोहन, अर्जुन नेगी, सलीम अहमद, राजेश सैनी, मुकेश, रोहित हालदार, विनोद कुमार, राजेश प्रजापति, कौशल, कृपाल, गजेंद्र, सत्येंद्र, सरताज, सोमपाल सहित बड़ी संख्या में टेंपो एवं ऑटो चालक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.