Monday, September 14, 2026

बीजेपी के बागी प्रत्याशी नरेंद्र टाकुली और हरीश टाकुली ने की सीएम धामी से मुलाकात की

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून में किच्छा नगर निकाय में बीजेपी से बागी रुख अपना कर पर्चा दाखिल करने वाले युवा नेता नरेंद्र टाकुली और उनके भाई हरीश टाकुली ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है जिसके बाद उनके द्वारा बीजेपी प्रत्याशी संदीप अरोरा के पक्ष में समर्थन करने की चर्चा जोर पकड़ रही है हालांकि अभी पूरे मामले में नरेंद्र टाकुली चुप है ये मुलाकात कराने में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है

युवा नेता नरेंद्र टाकुली किच्छा क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय है और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और काफी समय से बीजेपी से जुड़े हुए है किच्छा नगर पालिका चुनाव होने की चर्चाओं के साथ टाकुली के अध्यक्ष पद पर चुनाव में खड़े होने की बात शुरू हो गई थी नरेंद्र पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भी नजदीकी है साथ ही नरेंद्र की पर्वतीय वोटो में अच्छी पकड़ है वही अपने व्यवहार के चलते युवाओं में भी अच्छी पैठ रखते है किच्छा नगर पालिका के चुनाव की घोषणा होने के बाद नरेंद्र टाकुली ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था और बीजेपी से बागी रुख अपनाकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया था और भूमिगत हो गए थे वो साफ तौर से उनको विश्वास में ना लेकर संदीप अरोड़ा उर्फ सोनू को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज थे।

भाजयुमो महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के प्रयास से नरेंद्र और उनके भाई हरीश की सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात देर रात हुई है जिसमें उन्होंने सीएम धामी से किच्छा नगर पालिका के चुनाव को लेकर सार्थक बातचीत की माना जा रहा है की नरेंद्र कोई बड़ा निर्णय ले सकते है

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.