Monday, November 9, 2026

Tiny Moon QQ8 पृथ्वी को मिल गया एक और नन्हा चंद्रमा, दिसंबर तक करेगा पृथ्वी की परिक्रमा

Share

Advertisement

क्वासी मून भी पृथ्वी के साथ सूर्य की परिक्रमा कर रहा है। मगर वह वास्तव में पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में बंधा हुआ नहीं है।

 

nexis now space

 

पृथ्वी को एक और मिनी मून यानी नन्हा चंद्रमा मिल गया है। यह अस्थायी चंद्रमा दिसंबर तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। बाद में पृथ्वी के आकर्षण से मुक्त होकर अपने पथ पर आगे निकल जाएगा।

पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से मुक्त होकर सूर्य की परिक्रमा के लिए आगे बढ़ जाएगा।

इस नन्हे चंद्रमा का नाम 2026 क्यू क्यों 8 रखा गया है। इसकी खोज हंगरी के खगोलविद क्रिस्टियान सार्नेचकी ने की है। इसकी खोज अगस्त में हो चुकी थी, लेकिन मिनी मून होने की पुष्टि के बाद आधिकारिक घोषणा अब हुई है। पहले इसका अस्थायी नाम एस ए आर 2901 रखा गया था। जिसे अब 2026 क्यू क्यू 8 नाम दिया गया है। यह दिसंबर तक पृथ्वी के आसपास रहेगा। इसके बाद यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से मुक्त होकर सूर्य की परिक्रमा के लिए आगे बढ़ जाएगा। यह पृथ्वी से लगभग 0.0038 ए यू ( खगोलीय इकाई ) दूर है। ध्यान रहे 1 ए यू की दूरी 15 करोड़ किमी होती है।

पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं

वैज्ञानिकों ने इसके पृथ्वी से टकराने की आशंका से इनकार किया है। इसका आकार इतना छोटा है कि यदि यह कभी पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश भी करे तो जलकर नष्ट हो जाएगा। पृथ्वी के आसपास समय-समय पर छोटे क्षुद्रग्रह आते रहे हैं। इनमें कुछ पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में आकर पृथ्वी की परिक्रमा करने लगते हैं और बाद में गुरुत्वाकर्षण से मुक्त होकर अपने पथ में लौट जाते हैं।

 

पृथ्वी के अभी तक पांच मिनी मून खोजे जा चुके हैं।

 

पृथ्वी के अभी तक पांच मिनी मून खोजे जा चुके हैं। जिनमें चार अस्थाई हैं। सिर्फ एक है जो पृथ्वी के साथ सूर्य की परिक्रमा कर रहा है। पृथ्वी के साथ सूर्य की परिक्रमा कर रहे मिनी मून का नाम 2025 पी एन 7 है। रोचक तथ्य यह है कि यह पृथ्वी के भले ही साथ हो, लेकिन उसके गुरुत्वाकर्षण से बधा नहीं है।

29 अक्टूबर 2026 को माइनर प्लैनेट सेंटर (MPC) ने इसकी प्राकृतिक उत्पत्ति की पुष्टि की। पहले इसका अस्थायी नाम Sar2901 था। बाद में इसे 2026 QQ8 नाम दिया गया।

1 2006 RH120 2006-07 में पृथ्वी का अस्थायी मिनी मून रहा।

2 2020 CD3 2020 में अस्थायी रूप से पृथ्वी की परिक्रमा की।

3 2024 PT5 2024 में लगभग दो महीने पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित रहा।

4 2026 QQ8 अप्रैल 2026 से दिसंबर 2026 तक रहेगा अस्थायी साथी।

5 2006 RH120 और 2020 CD3 को प्राकृतिक मिनी मून के प्रमुख उदाहरण माना जाता है।

2024 PT5 एक अस्थायी रूप से पकड़ा गया पिंड था, लेकिन उसने पृथ्वी की पूरी परिक्रमा नहीं की। 2026 QQ8 नया प्राकृतिक अस्थायी साथी है।

2020 SO मानव निर्मित अंतरिक्ष मलबा था, इसलिए उसे प्राकृतिक मिनी मून की सूची में नहीं रखा जा सकता।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डा शशिभूषण पांडेय कहते हैं कि पृथ्वी के नजदीक आने वाले कई आकाशीय पिंड कई बार पृथ्वी के आकर्षण में चक्कर लगाने लगते हैं और हमारे चंद्रमा की तरह मिनी मून बनकर धरती की परिक्रमा करते हैं। कुछ समय बाद वापस अपनी कक्षा में लौट जाते हैं। मिनी मून 2026 क्यू क्यू 8 भी इसी तरह का चंद्रमा है, जो दिसंबर में पृथ्वी के आकर्षण से मुक्त होकर अपनी कक्षा में लौट जायेगा।

स्रोत: Minor Planet Center (MPC), EarthSky, Space.com और BBC Sky at Night Magazine।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.