Monday, November 9, 2026

दिवाली की सुबह PAC कैंपस में मिला जवान का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में दिवाली के दिन पीएसी के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। रुद्रपुर स्थित 46वीं वाहिनी पीएसी परिसर में रविवार सुबह 25 वर्षीय जवान विष्णु कुमार का शव मिलने से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। जवान के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान होने की बात सामने आने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

दिवाली की सुबह PAC कैंपस में मिला जवान का शव

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

छह महीने से चल रही थी ट्रेनिंग

जानकारी के अनुसार, विष्णु कुमार पिछले छह महीने से 46वीं वाहिनी पीएसी में रहकर ट्रेनिंग ले रहे थे। उनका परिवार हरिद्वार में रहता है। ट्रेनिंग के चलते वह इस बार दिवाली पर घर नहीं जा सके थे। मृतक के पिता हरीश राम ने बताया कि शनिवार देर शाम उनकी बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय बातचीत के दौरान सब कुछ सामान्य लग रहा था।

पिता ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले में आशंका जताई है। हालांकि, उनका कहना है कि रुद्रपुर पहुंचकर शव देखने के बाद ही वह स्थिति के बारे में कुछ कह सकेंगे।

साथियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

मामले की जांच पंतनगर पुलिस कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जवान के साथ रहने वाले साथियों से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल जवान की मौत के पीछे की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.