भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के भूरारानी वार्ड नंबर 32 में रसोली देवी माता मंदिर में गणेश चतुर्थी का आयोजन किया गया। जहां वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से फीता काट किया। बतौर मुख्यातिथि भारत भूषण चुघ ने कहा कि भगवान गणेश सबके आराध्य देवता हैं और प्रथम पूज्य माने जाते हैं हर शुभारंभ कार्यक्रम से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा आराधना की जाती है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्यौहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। रुद्रपुर में भी हर क्षेत्र में भगवान श्री गणेश की चतुर्थी का त्यौहार पूर्ण आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। चुघ ने गणेश चतुर्थी का अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश सभी लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाएं। इस अवसर पर सोहन साहनी, गोलू पासवान, योगेश पासवान, लकी साहनी, राहुल साहनी, राशवन साहनी आदि मौजूद थे।




