Monday, April 13, 2026

मृतक की हुई शिनाख्त लेकिन सामने आया बजाज कंपनी का अमानवीय चेहरा।  मृतक के परिजनों व बजाज कंपनी के कर्मचारियों के साथ इंसाफ की मांग को लेकर डटे सुशील गाबा।

Share

भोंपूराम खबरी। सिंह कॉलोनी में रेलवे पटरी के समीप पहले अधेड़ व्यक्ति की शिनाख्त सुरेश प्रसाद पुत्र बाजी लाल के रूप में हुई। मृतक 18 वर्षों से बजाज कंपनी में कार्य कर रहा था। पृथक के बेटे व भाई भी बजाज कंपनी में ही काम करते हैं लेकिन बहुत ही अफसोस और गुस्से की बात यह रही कि कंपनी प्रबंधन को पुलिस प्रशासन के माध्यम से दोपहर 12:00 बजे उक्त हादसे की सूचना के मिलने के बाद कि उसने मृतक के बेटे को 2:00 बजे तक इस फैक्ट्री में कार्य कराया। 2:00 बजे उसने बिना स्पष्ट जानकारी दिए मृतक के बेटे इंद्रजीत को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया जहां पर उसे पूरी घटना का पता चला।

4:00 बजे शिफ्ट छूटते ही बजाज कंपनी के दर्जनों कामगार भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए तो कंपनी का उच्च प्रबंधन जागा और बजाज मोटर के प्लांट हेड सुनील कुमार पीपल और एचआर हेड एस मनीष गुप्ता 5:30 बजे पोस्टपार्टम हाउस को आए और वहां जुटे श्रमिकों से भीड़ न लगाने की बात की। आदर्श कॉलोनी चौकी के कांस्टेबल द्वारा कंपनी प्रबंधन से यह पूछे जाने पर कि जब दोपहर कुछ नाक हुई तो अपने 2 घंटे की देरी से उनके बेटे को क्यों बताया। इसी देरी की वजह से आज पोस्टमार्टम नहीं हो पाएगा और कल प्रातः ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई संभव है, अपनी पोल खुलते देख कंपनी प्रबंधन उल्टा पुलिस प्रशासन से ही बहस करने पर उतारू हो गया। यह देखकर सुबह से भी सुशील गाबा ने कंपनी प्रबंधन को फाड़े हो तो लेकर जमकर खरी-खोटी सुना डाली।

तमाम बजाज श्रमिकों ने एक मत होकर निर्णय लिया कि मृतक सुरेश प्रसाद के पुत्र इंद्रजीत को परमानेंट नौकरी 20 लख रुपए का मुआवजा और कंपनी प्रबंधन के माफी ना मांगने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा साथ ही बजाज कंपनी के श्रमिकों ने ऐलान कर दिया कि कल पोस्टमार्टम होने के बाद सुरेश प्रसाद की पार्थिव देह को बजाज कंपनी में ले जाया जाएगा और जब तक उचित मुआवजा मृतक के पुत्र इंद्रजीत को परमानेंट नौकरी नहीं मिलेगी तब तक वहां पर गेट के सामने ही बैठ जाएगा।

इस दौरान समाज सेवा सुशील गाबा, सिडकुल श्रमिक मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, हैप्पी रंधावा हीरा सिंह राठौड़ संतोष गुप्ता उमाशंकर यादव ललित मटियाली आदि सहित सैकड़ों श्रमिक मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »