Thursday, May 21, 2026

कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई।

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा की पूर्व पीएम राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था और कंप्यूटर युग की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा की पूर्व पीएम राजीव गांधी ने देश के हर वर्ग के उत्थान के प्रयास किए थे उनकी बदौलत आज देश का युवा तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सदैव देश के विकास की सोच रखती है। जिस विकास की अवधारणा की नींव पूर्व पीएम राजीव गांधी ने रखी थी उसी विकास की सोच को अब राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं और देश के करोड़ों युवाओं का नेतृत्व कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और आज की युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।ममता रानी ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है क्योंकि कांग्रेस ही देश का सर्वांगीण विकास कर सकती है।इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, गोपाल भसीन, सतीश कुमार, प्रकाश शर्मा, कमल चुघ,अमन, छत्रपाल, रघुपति विश्वास, राधेश्याम, अजीत कुमार,खगनपति विश्वास ,विमल घरामी, सुरजीत सिंह,नीरज, नरेश सागर,तपनदास,उमा सरकार, मोनिका ढाली, प्रीति साना, आनंद शर्मा, शिवकुमार, संजय आइस, पार्षद शुभाम दास, बाबू खान, जाकिर राजा, अदनान रजा, फैज रजा ,अमित कुमार आदि मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »