
नई दिल्ली में चमके नानकमत्ता के कराटे स्टार — चौहान सेल्फ डिफेंस अकैडमी ने जीते 1 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक, Open India International Karate Championship 2026 तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली

चौहान सेल्फ डिफेंस अकैडमी, श्री नानकमत्ता साहिब के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड एवं भारत का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर कुल 1 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक अपने नाम किए।
कर्णिका काण्डपाल — अंडर 14 | 52 किग्रा
कुमाइट स्वर्ण पदक
काटा रजत पदक
लक्षिता जोशी — अंडर 12 | 34 किग्रा
कुमाइट रजत पदक
कांस्य पदक
गुरबख्श सिंह — अंडर 11 | 44 किग्रा
कुमाइट रजत पदक
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर
अकादमी प्रबंधक श्रीमती चंद्रा देवी एवं कोच किशन सिंह चौहान ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिला रहा है।




