Saturday, September 19, 2026

स्पा सेंटर, होटल और गेस्ट हाउसों पर अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस ने अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर स्पा सेंटर, होटल, गेस्ट हाउस एवं अन्य संदिग्ध स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 15 से अधिक होटल, गेस्ट हाउस एवं संदिग्ध स्थलों की जांच की गई, जिसमें 50 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

चेकिंग के दौरान 14 से अधिक संदिग्ध महिला एवं पुरुषों को पूछताछ और सत्यापन के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों, अभिलेखों एवं अन्य तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

 

पुलिस ने होटल, गेस्ट हाउस और स्पा संचालकों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिसर में नाबालिगों का शोषण, मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार अथवा अन्य अवैध गतिविधियों को संचालित या संरक्षण न दिया जाए। साथ ही प्रत्येक ग्राहक एवं आगंतुक का नियमानुसार पहचान-पत्र सत्यापन तथा आवश्यक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने चेतावनी दी कि रजिस्टर अथवा डिजिटल रिकॉर्ड, पहचान-पत्र सत्यापन, लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों में अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ BNS, उत्तराखंड पुलिस अधिनियम एवं अन्य प्रचलित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संचालक या कर्मचारी की मिलीभगत अथवा संरक्षण सामने आने पर उनके खिलाफ भी साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर सतत निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों और आमजन की सुरक्षा तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह की अचानक और सघन चेकिंग कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.