Saturday, September 19, 2026

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा रुद्रपुर, विधायक शिव अरोरा ने गाँधी कॉलोनी, आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी,खानपुर पूर्व मे आयोजित गणेश महोत्सवों में हुऐ शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष और भक्ति के रंग में इन दिनों रुद्रपुर नगरी भी पूरी तरह रंगी नजर आ रही है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान गणेश के भव्य पंडाल सजाए गए हैं, जहां श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना कर रहे हैं। इसी क्रम में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित गणेश पूजा एवं गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में पहुंचकर भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक शिव अरोरा ने गांधी कॉलोनी में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गणेश से रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं और आयोजकों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरा वातावरण गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।

इसके पश्चात विधायक आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में आयोजित गणेश महोत्सव में शामिल हुए। यहां उन्होंने भगवान गणेश की आराधना कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ गणेश भगवान की स्तुति की।

विधायक शिव अरोरा ने खानपुर पूर्व क्षेत्र में आयोजित गणेश पूजा महोत्सव में भी सहभागिता की। यहां भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। गणपति बप्पा के जयघोष से पूरा पंडाल गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व हमें श्रद्धा, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। रुद्रपुर में जगह-जगह भगवान गणेश के पंडालों में जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ लोग आराधना कर रहे हैं, वह हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने भगवान गणपति से प्रार्थना की कि उनकी असीम कृपा रुद्रपुर क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे और रुद्रपुर निरंतर विकास, समृद्धि और खुशहाली की ओर आगे बढ़ता रहे।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर करें और प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल का वास हो।

इस दौरान डॉ सीमा अरोरा,पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, कौशल विश्वास,गुरबाज दुमरा,मनमोहन वाधवा, गणेश राय, गणेश सरकार, सरोज राय, सतनाम सिंह, महेंद्र आर्य,मनोज वर्मा, दीपक देवल,सुनील यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.