भोंपूराम खबरी। रामनगर क्षेत्र में करीब 25 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती आठ माह की गर्भवती मिली। युवती को पेट दर्द की शिकायत पर काशीपुर रोडवेज बस अड्डे के पास से सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सुयाल ने अपनी टीम की मदद से अस्पताल पहुंचाया। युवती ने पूछताछ में होली के आसपास रामनगर में दो-तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात बताई है। उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रामनगर कोतवाल सुशील कुमार के अनुसार महिला सेल को भी मामले से अवगत कराया जा रहा है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




