Saturday, November 21, 2026

राजकुमार ठुकराल ने दोनों धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर श्याम बाबा के दर्शन किए और लिया आशीर्वाद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव शहर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों और भजन संध्याओं के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। ग्राम शिवपुर में आयोजित भजन संध्या में भजन गायक राहुल कक्कड़, हिमांशु पारीक और पूजा राय ने अपने भजनों के माध्यम से श्याम बाबा का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं तीनपानी डाम रोड स्थित फुलसुंगा के गणेश गार्डन में भी श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संकीर्तन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से बाबा का गुणगान किया और आशीर्वाद लिया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दोनों धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर श्याम बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा ठुकराल श्रीमद्भागवत कथा में भी पहुंचे और कथा श्रवण किया। इस दौरान ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को धर्म और अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलता है।

संजय ठुकराल, आकाश बाटला, केरू मंडल, अजय नारायण सिंह विजय शिकारी,

रामकुमार, प्रभाकांत दुबे, मनीष ठक्कर, सुनील शर्मा, महेश आर्य, विक्की रावल, योगेश यादव, ज्ञानेश सिंह, सुकुमार मंडल, अभय सिंह, उपकार गॉड, रोहित चौधरी, आरबी सिंह, अजय सिंघल, प्रमोद गोस्वामी, विपिन अरोड़ा, लॉबी दास, राजू यादव, विनोद यादव, निपेंद्र चौहान, विजय चौहान, अनिल मिश्रा, आदि श्याम बाबा भक्तों ने बाबा का गुणगान किया और बाबा का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.