Friday, November 13, 2026

पुलिस ने रामनगर में महिला की निर्मम हत्या का किया खुलासा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एसएसपी नैनीताल का सख्त एक्शन! रामनगर में महिला की निर्मम हत्या का खुलासा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार। *पुरानी रंजिश और बदले की भावना में दिया गया जघन्य वारदात को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज; हत्या में प्रयुक्त डंडे, लोहे का पाना व पत्थर बरामद।*

*संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 10-11-2026 को डायल 112 के माध्यम से कोतवाली रामनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किशनपुर छोई निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। *मृतका की पहचान विमला देवी पत्नी खिलाप सिंह बिष्ट,* उम्र 56 वर्ष, निवासी किशनपुर छोई के रूप में हुई।

 

घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मृतका के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान पाए गए। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर *फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया तथा शव को पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम* की कार्रवाई हेतु भेजा गया।

मृतका के पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट की तहरीर के आधार पर *कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 356/2026, धारा 332(सी)/103(1)/352 बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई*

 

*एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन में घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु *श्री हरबन्स सिंह एसपी हल्द्वानी, श्री रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी रामनगर* के पर्यवेक्षण एवं *श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर* के नेतृत्व में पुलिस एवं एसओजी की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

 

जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करने पर तीन संदिग्ध व्यक्ति महिला के साथ मारपीट कर उसे जबरन ले जाते तथा बाद में वाहन से उसके शव को घटनास्थल के पास फेंकते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आई।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा तकनीकी एवं मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की गई।

 

जांच में सामने आया कि मुख्य अभियुक्त मोहित फर्त्याल अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेने की भावना रखता था। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर विमला देवी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

 

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुख्य अभियुक्त मोहित फर्त्याल को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य 02 अभियुक्तों को रामनगर रेलवे मैदान के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे रामनगर से फरार होने की फिराक में थे।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

 

*1. मोहित फर्त्याल* पुत्र स्व. गोविंद सिंह, निवासी किशनपुर छोई, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 32 वर्ष।

 

*2. सैरान* पुत्र मुरसलीन, निवासी ब्लॉक रोड, बड़ी मस्जिद के पीछे, खताड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष।

 

*3. मो. अब्बूजर* पुत्र मो. विलाल, निवासी खताड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 22 वर्ष।

 

*बरामदगी*

 

1. घटना में प्रयुक्त 03 अदद डंडे।

2. एक अदद लोहे का पाना।

3. एक अदद पत्थर, जिससे मृतका के साथ मारपीट की गई।

4. घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK04 AN6012 व मृतका की पेटीकोट का नाड़ा।

 

*पुलिस टीम*

 

*1.* श्री सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर

*2.* उ.नि. मोहन सिंह सोन, प्रभारी एसओजी

*3.* उ.नि. दीपक बिष्ट, कोतवाली रामनगर

*4.* उ.नि. पंकज जोशी, कोतवाली कालाढूंगी

*5.* उ.नि. वीरेन्द्र बिष्ट, चौकी प्रभारी पीरूमदारा

*6.* उ.नि. देवेंद्र राजपूत, चौकी प्रभारी छोई

*7.* उ.नि. मनोज सिंह अधिकारी, चौकी प्रभारी मालधन

*8.* उ.नि. देवेंद्र राणा, चौकी प्रभारी कोटाबाग

*9.* उ.नि. सोमेंद्र सिंह, कोतवाली रामनगर

*10.* उ.नि. गणेश जोशी, कोतवाली रामनगर

*11.* हे.का. त्रिलोक रौतेला, एसओजी

*12.* हे.का. कुंदन सिंह, एसओजी

*13.* हे.का. नवीन पाण्डे, कोतवाली रामनगर

*14.* हे.का. गगन भण्डारी, कोतवाली रामनगर

*15.* का. भानु प्रताप, एसओजी

*16.* का. अशोक, एसओजी

*17.* का. अरविंद, एसओजी

*18.* का. विक्रम कुमार, कोतवाली रामनगर

*19.* का. संजय दोसाद, कोतवाली रामनगर

*20.* का. जसवीर सिंह, कोतवाली रामनगर

*21.* का. विजेन्द्र गौतम, कोतवाली रामनगर

*22.* का. प्रयाग कुमार, कोतवाली रामनगर

*23.* का. भूपेन्द्र पाल, कोतवाली रामनगर

*24.* का. महबूब आलम, कोतवाली रामनगर

*25.* का. संजय सिंह, कोतवाली रामनगर

*26.* का. अखिलेश तिवारी, कोतवाली रामनगर

*नोट:–* एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 2000 रु से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.