भोंपूराम खबरी,सितारगंज। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का उपचार चल रहा है। दोनों युवकों की मौत होने से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। ग्राम बीथा निवासी 19 वर्षीय साहिल खान पुत्र यासीन खान, मोनिस खान पुत्र हनीफ खान और जुनैद खान पुत्र मेजर खान बाइक से रविवार की शाम बिजटी मझोला मार्ग गौशाला के समीप संचालित कैफे पर चाय पीने जा रहे थे। बिजटी रोड में चेक पोस्ट के नजदीक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में साहिल, मोनिस की मौत हो गई। जबकि जुनैद खान को गंभीर चोटे लगी हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक साहिल खान तीन बहनों का इकलौता भाई था। साहिल डी फार्मा कोर्स कर रहा था। मृतक मोनिस चार भाई बहने थे। ग्राम प्रधान बाबुद्दीन खान ने बताया कि मृतक साहिल, मोनिस के परिजन आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं।





