Monday, August 31, 2026

बाइक सवार युवको में एक की ट्रक के नीचे कुचलकर हुई मौत

Share

भोंपूराम खबरी, किच्छा।

ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक एक ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें से एक युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत हो गई। दोनो बरेली से नैनीताल घूमने जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार यूपी के बरेली निवासी दो दोस्त बाइक से नैनीताल घूमने के लिए निकले थे। तभी पुलभट्ठा के पास उनकी बाइक ओवरटेक के चक्कर में वह ट्रक के चपेट में आ गये। जिसमें से 25 वर्षीय मौहम्मद इमरान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा मौहम्मद जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Read more

Local News

Translate »