Monday, November 9, 2026

यहां सड़क हादसे में एक की हुई मौत, दूसरा घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। शहर के रामपुर रोड स्थित पंचायत घर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में घायल युवक को उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर रोड पर पंचायत घर के समीप यह सड़क दुर्घटना हुई। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.