Friday, July 17, 2026

उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने टांडा रेंज मे वन अधिकारियो संग किया वृक्षारोपण

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड के लोक आस्था के पर्व हरेला के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने टांडा रेंज मे वन विभाग के अधिकारियो संग वृक्षारोपण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहीम एक पेड माँ के नाम व पर्यावरण को स्वस्थ व मानव जीवन के अनुकूल बनाने का संदेश दिया।

विधायक शिव अरोरा बोले उत्तराखंड लोक आस्था के पर्व हरेला के अवसर पर टांडा रेंज मे वृक्षारोपण किया और कहा निश्चित रूप से पर्यावरण को स्वस्थ एवं वातावरण को अनुकूल बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत महत्वपूर्ण किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत हम वृक्षारोपण के संकल्प के साथ करें,तो यह एक सुख और अच्छी पहल होगी।

विधायक बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम एक पेड़ मां के नाम जिसका पूरे देश भर में लोगो मे भवनात्मक रूप से भी जगरूकता आयी है। विधायक बोले जिस प्रकार जल है तो जीवन है उसी प्रकार वृक्ष है तो वायु है हवा है और मनुष्य को जीवन जीने के लिए एक अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो पता है।

इसलिए विधायक ने लोगो से अपील की अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाए और पर्यावरण को मजबूत बनाने के संकल्प को अपने जीवन मे आत्मसार करें।

इस दौरान नीतीश मणि त्रिपाठी,वन सारक्षक पश्चिम व्रत,उमेश चंद्र तिवारी डीएफओ तराई केंद्रीय रेंज,

शशी देव एसडीओ तराई केंद्रीय,मनींद्र कौर, एसडीओ तराई केंद्रीय,आर एन गौतम, रेंजर टांडा,दिग्विजय जोशी, रेंजर,उमेश चंद्र आर्य,राजगीर आदि लोग मौजूद रहें।

Read more

Local News

Translate »