Friday, July 17, 2026

यहां लाखों की चोरी की घटना का सफल अनावरण, शातिर चोर गिरफ्तार!

Share

भोंपूराम खबरी। एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — लाखों की चोरी की घटना का सफल अनावरण, शातिर चोर गिरफ्तार!।

*घटना का विवरण*

दिनांक 16.06.2026 को वादी प्रकाश चन्द पुत्र स्वर्गीय हीरा चन्द निवासी शान्तिपुरी नं.-01, ब्लॉक नं.-01, थाना पंतनगर, जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा थाना पंतनगर में सूचना दी गई कि दिनांक 15/16.06.2026 की रात्रि अज्ञात चोर उनके नवनिर्मित मकान की खिड़की की ग्रिल एवं जाली हटाकर घर के अंदर प्रवेश कर गए तथा अलमारी में रखे उनकी पत्नी, माता एवं बहू के सोने-चांदी के आभूषण तथा लगभग 07 से 08 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए।

 

उक्त सूचना के आधार पर थाना पंतनगर में मु0अ0सं0 113/2026 धारा 305(a)/331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के अपराध मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देश पर घटना के शीघ्र अनावरण के लिए तत्काल 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

 

*04 विशेष पुलिस टीमों के अथक प्रयासों से हुआ खुलासा*

➡️ एसएसपी महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीमों द्वारा 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन तथा सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 15.07.2026 को अभियुक्त अजय उर्फ अज्जू पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह निवासी गडरियाबाग, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

 

*भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद*

➡️ गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए 160 ग्राम सोने के आभूषण (लगभग 16 तोला), 01 किलो चांदी के आभूषण, भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं, पायल, बिछुए, कमरबंद सहित अन्य आभूषण तथा चोरी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई।

 

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से चोरी की गई थी तथा उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।

 

*बैंक खातों में जमा की गई चोरी की नकदी, खाते फ्रीज कराने की कार्रवाई जारी*

➡️ पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि चोरी की गई लगभग 07 लाख रुपये की नकदी अपने बैंक खातों में जमा कर दी है, जिन खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

 

*घटना में एक अन्य अभियुक्त की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।*

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

➡️ अजय उर्फ अज्जू पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह निवासी गडरियाबाग, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 28 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण*

➡️ 160 ग्राम सोने के आभूषण (लगभग 16 तोला)

➡️ 01 किलो चांदी के आभूषण

➡️ 01 चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

➡️ गिरफ्तार अभियुक्त अजय उर्फ अज्जू के विरुद्ध पूर्व में चोरी, नकबजनी एवं आयुध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में निम्न अभियोग पंजीकृत हैं—

 

1. मु0अ0सं0 177/2017, धारा 457/380 IPC, थाना किच्छा।

2. मु0अ0सं0 429/2017, धारा 457/380/411 IPC, थाना किच्छा।

3. मु0अ0सं0 275/2019, धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना किच्छा।

4. मु0अ0सं0 263/2020, धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना किच्छा।

5. मु0अ0सं0 113/2026, धारा 305(A), 331(4), 317(2), 3/8(4), 336(2), 386(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS), थाना पंतनगर।

 

*पुलिस टीम*

1. थानाध्यक्ष नन्दन सिंह रावत

2. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह अधिकारी

3. उ0नि0 पंकज सिंह महर

4. हे0का0 भूवन पाण्डे

5. हे0का0 मतलूब खान

6. का0 राजेन्द्र कोरंगा

7. का0 श्यामसुन्दर

8. का0 भूपाल सिंह

9. का0 भूपेन्द्र (एसओजी रुद्रपुर)

10. का0 पंकज बिनवाल (एसओजी रुद्रपुर)

11. का0 वीरेन्द्र रावत (एसओजी रुद्रपुर)

12. का0 शुभम सैनी (एसओजी रुद्रपुर)

Read more

Local News

Translate »