
भोंपूराम खबरी। कोतवाली किच्छा क्षेत्र देवरिया के पास बाईक की टक्कर से कावड़िया घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। इसके बाद गुस्साएं कावड़ियों ने हाइवे जाम कर दिया। हाईवे के जाम होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम भी पहुंचे। उन्होंने भोले भक्तों से जाम खोलने की अपील की। पुलिस व प्रशासन की कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कावड़िये जाम खुलवाने को राजी हुए।

सोमवार सुबह कावड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर पीलीभीत उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान बाईक ने धर्मा मंडल निवासी ग्राम गबिया थाना माधो टांडा पीलीभीत उत्तर प्रदेश को टक्कर मार दी। बाईक की टक्कर से कावड़िये के घायल होने पर कावड़ियों में आक्रोश फैल गया। इससे गुस्साए कावंड़ियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवरिया में जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी डा उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा सहित आस पास का फोर्स मंगा लिया गया। बाद में प्रशासन जाम खुलवाने पर कावड़ियों को राजी करने के बाद जाम खुलवाने के प्रयास में जुटा है।