
भोंपूराम खबरी।

मेष (Aries): आज आपका सॉफ्ट नेचर किसी को आपकी तरफ खींचेगा। ये चीज बिना किसी कोशिश के होगी। अगर आप सिंगल हैं तो खुद को सख्त दिखाने की कोशिश ना करें। आपकी सिम्पलिसिटी ही सबसे बड़ी ताकत है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आज के दिन आपके छोटे-छोटे जेस्चर बहुत मायने रखने वाले हैं। आज अपनी फीलिंग्स को ना छिपाइए। आज पार्टनर से दिल की बात खुलकर बोल दीजिए। आप जैसे हैं वैसे ही रहें क्योंकि ऐसे ही आपकी असली खूबसूरती सामने आती है।
वृषभ (Taurus): आज आपको प्यार सुकून भरा महसूस होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी की वजह से आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। भरोसे की ताकत को आज आप कम ना आंकें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आज पार्टनर अपनी मौजूदगी से आपको सुरक्षित महसूस करवा सकता है। आपको महसूस होगा कि आप इसकी जरूरत थी। इन चीजों को दिल खोलकर अपनाइए। छोटे-छोटे जेस्चर बहुत मायने रखते हैं।
मिथुन (Gemini): आज आपको समझ आएगा कि बाहरी चमक से ज्यादा अंदर की फीलिंग्स बहुत मायने रखती है। अगर आप सिंगल हैं तो आज इस बात पर ध्यान दें कि आपको अंदर से वाकई में कौन अच्छा महसूस करवाता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आज आपका मूड थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। पार्टनर को समझने की पूरी कोशिश करें। आज इमेजनरी से ज्यादा हकीकत को चुनना बेहतर होगा। इसी से प्यार बचता और बढ़ता है।
कर्क (Cancer): आज दिल से दिया गया प्यार आपको किसी खास तरीके से वापस मिलेगा। ये एहसास अपने आप में काफी अलग होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आप किसी का ध्यान बिना किसी एफर्ट के अपनी ओर खींच सकते हैं। वहीं अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपका सपोर्ट आज आपको पार्टनर के और करीब ले जाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि प्यार में हिसाब-किताब की जरूरत नहीं होती है। सच्चा प्यार अपने आप सही रास्ता चुन लेता है।
सिंह (Leo): आज प्यार में आपको शांति महसूस होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी ऐसे शख्स से आपकी मुलाकात हो सकती है, जोकि ड्रामे से दूर रहता है और वो सच्चे रिश्ते को ही अहमियत भी देता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो जरूरत से ज्यादा कोशिश ना करें। छोटे-छोटे जेस्चर बहुत मायने रखते हैं। आपको समझना होगा कि कई बार मौजूदगी ही सबसे बड़ा प्यार होता है।
कन्या (Virgo): आज आपको रिश्ते में सही कदम उठाने का मौका मिलेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपकी ईमानदारी जल्दी भरोसा दिला सकती है। हालांकि आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो हर बात अकेले संभालने की कोशिश मत करें। पार्टनर को सब कुछ ईमानदारी से बताइए। अपने दिल की बात खुलकर कहें। इससे रिश्ता और भी मजबूत बनता है।
तुला (Libra): आज प्यार को चेस ना करिए। उसे अपने आप ही पास आने दीजिए। जब आप कंट्रोल छोड़ेंगे तो चीजें अपने आप सही समय पर आती हैं। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो चीजों को समय दें। ज्यादा प्रेशर करने से रिश्ते में खटास भी आ सकती है। आज अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करें।
वृश्चिक (Scorpio): आज आपको समझना होगा कि बिना कमिटमेंट के रिश्ता कमजोर ही होता है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मौजूदगी बहुत मायने रखेगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो खोखले वादों से बचें। इसकी बजाय भरोसेमंद बनें। आपकी सादगी पार्टनर को पसंद आएगी और इसी से ही रिश्ता मजबूत भी होगा।
धनु (Sagittarius): आज आपकी प्यारी सी स्माइल ही आपके रिलेशनशिप की सबसे बड़ी डोर बन सकती है। किसी को आपका ह्यूमर बहुत पसंद आएगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उसके दिल में आपके लिए भी कुछ खास हो सकता है। रिलेशनशिप में हैं तो आपकी स्माइल पार्टनर के तनाव को दूर कर सकती है। आज प्यार के लिए मस्ती ही सबसे अच्छा इलाज होगा।
मकर (Capricorn): आज नई शुरुआत को अपनाने का दिन है। अगर आप सिंगल हैं तो पुराने डर को अब पीछे छोड़ दें। अब दूसरों को नए सिरे से समझने की कोशिश करें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो रूटीन में छोटा सा बदलाव लाकर आप अपने रिश्ते में फिर से ताजगी ला सकते हैं। धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़िए। आपको रास्ता सही ही मिलेगा।
कुंभ (Aquarius): आज किसी एक पल में कुछ ऐसा होगा जो आपको सोचने पर मजबूर करेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी की एक नजर भर ही आपको सुकून से भर देगी। आज किसी के साथ सिर्फ वक्त बिताना ही काफी होगा। ये लंबी बातचीत से भी ज्यादा मायने रखने वाला है।
मीन (Pisces): आज आपकी खामोशी बड़ा बदलाव लाएगी। अपनी खामोशी से आप पार्टनर को अपने और करीब पाएंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी की खामोशी बहुत कुछ कह जाएगी। किसी भी चीज में जल्दबाजी ना करें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ समय बिताइए। साथ ही जरूरत पड़ने पर पर्सनल स्पेस भी दें। आपको समझना होगा कि कई बार प्यार तब बढ़ता है, जब कुछ कहा नहीं जाता है।


