Sunday, November 1, 2026

पति ने पत्नी को फर्श पर पटका, मौके पर ही मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रूड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। यही नहीं उसका सिर फर्श पर पटक दिया। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में देर रात की है। इरशाद की शादी तीन साल पहले रसूलपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी इसराना से हुई थी। पति-पत्नी में कभी भी विवाद हो जाता था। वहीं मायके के लोगो का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए परेशान कर रहा था। शनिवार की शाम इरशाद शराब पीकर घर आया। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि पति ने मारपीट करते हुए पत्नी का सिर फर्श पर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी भगवान मेहर ने बताया कि पति फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.