Saturday, September 5, 2026

राष्ट्र के सच्चे सपूत थे स्व. राम सुमेर शुक्लः धामी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । तराई के संस्थापक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम सुमेर शुक्ला की 47 वीं पुण्यतिथि पर मेडिकल कॉलेज में स्मृति समारोह आयोजित किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीडी चौक स्थित स्वर्गीय राम सुमेर शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्र के सच्चे सपूत थे स्व. राम सुमेर शुक्लः धामी

स्मृति समारोह को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि आज पूरा तराई क्षेत्र स्वर्गीय राम सुमेर शुक्ल का आभारी हैं जिन्होंने इस जगह को रचाया और बसाया है । उस समय की कठिन परिस्थितियों के बावजूद एक संकल्प के तहत उन्होंने तराई के इस बियाबान जंगलों को आबाद किया जो बताता है कि स्वर्गीय राम सुमेर शुक्ल राष्ट्र के सच्चे सपूत थे और सेवा भाव उनके जीवन का कर्तव्य था। जिसके तहत उन्होंने समर्पण की भावना दिखाते हुए इस क्षेत्र में कार्य किया। सीएम धामी ने कहा कार्यक्रम के संयोजक दिनेश शुक्ला और पूर्व विधायक तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश शुक्ला पर उनके दिवंगत पिता को गर्व और अभिमान होगा और उनकी आत्मा प्रसन्न हो रही होगी।

विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है धामी है तो हामी हैं क्योंकि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किच्छा विधानसभा का विकास किया जा रहा है। उसे आने वाली पीढ़ी याद रखेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.