Friday, November 27, 2026

यहां 10वीं के 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। शहर में गुरुवार शाम एक 15 वर्षीय किशोर की मौत से सनसनी फैल गई। नगर निगम के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के बेटे की घर में ग्रिल से लटका हुआ मिलने के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही सीओ हल्द्वानी सहित मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल किशोर की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। सीओ हल्द्वानी लव शर्मा के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच एक निजी अस्पताल से किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी।

परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस टीम पहले निजी अस्पताल पहुंची और बाद में सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र 15 वर्ष थी और वह कक्षा 10 का छात्र था। उसके पिता का नाम डॉ. मनोज कांडपाल बताया गया है। सीओ ने बताया कि फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.