Thursday, October 22, 2026

नई कार लेने गए थे… शोरूम से निकलते ही बेकाबू हुई गाड़ी, बाइक सवारों को रौंदा, CCTV में कैद हुआ हादसा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कर्नाटक के सागर में मारुति शोरूम के पास नई कार की डिलीवरी के दौरान हादसा हो गया. कार अचानक बेकाबू होकर बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार और पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बाइक सवार सड़क से गुजर रहे थे. सामने एक कार शोरूम था, जहां से नई-नई गाड़ियां निकल रही थीं. सब कुछ सामान्य था. तभी शोरूम से निकलती एक नई कार अचानक बेकाबू होती है और सीधे एक बाइक से जा टकराती है. सड़क पर हादसा हो चुका होता था. बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल पड़े थे. ये कर्नाटक के सागर कस्बे की है. यहां कार शोरूम के पास एक नई कार की डिलीवरी के वक्त ये सबकुछ हुआ.

मामला कर्नाटक के सागर कस्बे का है. शोरूम के पास एक नई कार की डिलीवरी की जा रही थी. इस दौरान कार लेने वाला ड्राइविंग सीट पर बैठा और स्टीयरिंग हाथ में लेकर कार चलाना शुरू किया. इसी बीच कार बेकाबू होकर भागने लगी और रोड के किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए एक बाइक से जाकर टकरा गई.

आमतौर पर नई गाड़ी खरीदने के बाद उसकी डिलीवरी का दिन परिवार के लिए खुशी का मौका होता है. लेकिन इस घटना में डिलीवरी के दौरान ही सड़क हादसा हो गया. कार की टक्कर से बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में बाइक चला रहा व्यक्ति और उसके पीछे बैठा सवार गंभीर रूप से घायल हुए है।

हालांकि, दोनों घायलों की पहचान, उनकी उम्र और उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसकी डिटेल फिलहाल सामने नहीं आई है. यह भी साफ नहीं है कि नई कार अचानक किस वजह से बेकाबू हुई. क्या ड्राइवर से कंट्रोल छूटा, कार चलाने में कोई चूक हुई या कोई दूसरी वजह थी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है. कैमरे में कार के बेकाबू होने और बाइक से टकराने का घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है. सागर टाउन पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कार किस वजह से नियंत्रण से बाहर हुई और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां क्या थीं.

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.