Thursday, October 22, 2026

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता गुरबख्श सिंह को पंजाब के कलाकारों ने भेंट की इलेक्ट्रिक विंटेज कार, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर भी जीत चुके हैं पदक, खेल उपलब्धियों से प्रभावित होकर किया सम्मानित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। श्री नानकमत्ता साहिब के खिलाड़ी गुरबख्श सिंह को पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार गुरचेत चित्रकार एवं कॉमेडियन मेहर मित्रा ने इलेक्ट्रिक विंटेज कार भेंट कर सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके गुरबख्श सिंह की खेल उपलब्धियों से प्रभावित होकर कलाकारों ने उन्हें यह उपहार दिया।

गुरबख्श सिंह चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी, श्री नानकमत्ता साहिब के खिलाड़ी और न्यू लाइट स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने कराटे के क्षेत्र में विभिन्न स्तरों की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी उपलब्धियों से परिवार, विद्यालय, अकादमी और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी की संस्थापक एवं प्रबंधक श्रीमती चंद्रा देवी, न्यू लाइट स्कूल के प्रबंधक मलूक सिंह खिंडा, प्रधानाचार्य डॉ. बलजीत कौर तथा अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य कोच किशन सिंह चौहान ने गुरबख्श सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य कोच किशन सिंह चौहान ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास खेलों में सफलता की बुनियाद हैं। खिलाड़ियों को मिलने वाला ऐसा प्रोत्साहन अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। गुरबख्श सिंह को मिले इस सम्मान से नानकमत्ता साहिब क्षेत्र में उत्साह है। अकादमी परिवार ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

इलेक्ट्रिक विंटेज कार के साथ खिलाड़ी गुरबख्श सिंह एवं उनके कोच।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.