भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर स्थित NEXA Rudrapur में रविवार को मारुति सुजुकी की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक नई Baleno का भव्य शुभारंभ किया गया। पुलिस उपाधीक्षक श्री वैभव सैनी ने नई Baleno का अनावरण कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर कंपनी के Directors श्री पुनीत अग्रवाल एवं श्री अंकित मित्तल, कंपनी के अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह एवं श्री अंतरीक्ष शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

नई Baleno को आधुनिक डिजाइन, बेहतर तकनीक और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कार में आकर्षक फ्रंट डिजाइन, स्टाइलिश एलईडी लाइटिंग और प्रीमियम इंटीरियर इसे खास बनाते हैं। इसके साथ ही स्मार्ट कनेक्टिविटी, इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट तथा क्रूज कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।
सुरक्षा के लिहाज से भी नई Baleno में कई महत्वपूर्ण सुविधाएं दी गई हैं, जिनमें एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
नई Baleno के लॉन्च अवसर पर NEXA Rudrapur के अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों की बदलती जरूरतों और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए कार में स्टाइल, सुविधा, तकनीक और सुरक्षा का बेहतर संतुलन देने का प्रयास किया गया है।
नई Baleno—नई शुरुआत, नया अंदाज़ और नई उम्मीदों के साथ।




