
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखण्ड सरकार मे ग्रामीण विकास, लघु सूक्ष्म उद्यम केबिनेट मंत्री व चम्पावत जिला प्रभारी मंत्री पहुँचे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास।

जहाँ विधायक अरोरा मे पार्टी कार्यकताओं व अपने परिवार के साथ केबिनेट मंत्री को स्मृति चिह्न अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान केबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा वह तीन दिवसीय कुमाऊ भ्रमण पर आये थे जहाँ उन्होंने अपने प्रभारी जिला चम्पावत जिला का भ्रमण किया और अधिकारियो संग बैठक कर सरकार की योजनाओं जनपद मे कार्य प्रगति की जानकारी लीं।
वही उधम सिंह नगर दौरे पर आये मंत्री भरत चौधरी ने कहा रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अपने आवास पर आत्मीय स्वागत किया व कार्यकताओं से भेट हुई है, निश्चित रूप से रुद्रपुर विधायक उनके पुराने मित्र है सदन मे साथी है।
वही भरत सिंह चौधरी ने कहा सरकार ने जो मंत्री के रूप मे जिम्मेदारी दी है उसको पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का कार्य वह करेंगे, तो वही अपने मंत्रालय ग्रामीण विकास व सूक्ष्म लघु उद्यम के माध्यम से छोटे उद्योगों को कैसे बढ़ावा मिले हमारी महिलाएं छोटे लघु उद्योगों से किस प्रकार जुड़े उसको लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है वहीं धामी सरकार लगातार जनाकांक्षाओं पर खरा उतारते हुए प्रदेश हित में निर्णय लेकर राज्य को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है वहीं मंत्री के रूप में वह भी लगातार प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं और अपने मंत्रालय की कार्य प्रगति को लेकर हर जनपद में अधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा पहली बार रुद्रपुर आगमन पर केबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का अपने निजी आवास पर स्वागत अभिन्दन किया उन्होंने कहा भरत चौधरी भाजपा के वरिष्ठ नेता है और उनके मंत्री बनने का लाभ जनता को मिलेगा।
धामी सरकार मे भरत चौधरी को स्थान मिलने पर उनको शुभकामनायें प्रेषित की साथ हीं आशा व्यक्त की उनका सहयोग से रुद्रपुर क्षेत्र के विकास मे काफ़ी मदद मिलेगी।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा के आवास पर सैकड़ो कार्यकर्त्ताओ ने केबिनेट मंत्री का फूलमाओ से स्वागत अभिनन्दन किया।
इस दौरान महापौर विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, प्रीत ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मुकेश पाल जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, राजकुमार चौधरी, राजकुमार साह,हरनाम चौधरी, दीपक गोस्वामी, हरीश भट्ट, सचिन मुंजाल, मोर सिंह, आयुष चिल्लाना, मनोज मदान, जीतेन्द्र संधू, रमेश कन्याल, सुदीप डे, सुनील यादव, मयंक कक्कड़,सुनील सिंह,सुखदेव सिंह भल्ला,राजीव शुक्ला, कुलदीप चंद्र, जीतेन्द्र चौहान, पियूष भाटिया,राजीव ग्रोवर, भोला सिंह, विष्णु सिंह आदि लोग मौजूद रहें।




