Sunday, September 27, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छात्रसंघ चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं जिले के पदाधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर आज रुद्रपुर स्थित चुनाव कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जिले के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छात्रसंघ चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं जिले के पदाधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

बैठक में चुनाव प्रचार को प्रभावी और तेज बनाने, संगठनात्मक समन्वय तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए एकजुटता, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन के पक्ष में कार्य करने का आह्वान किया गया।

 

बैठक में जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला को चुनाव प्रभारी तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से छात्रहितों को प्राथमिकता देते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक छात्रों तक संगठन की विचारधारा एवं प्रत्याशी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की।

 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौहान, सुरेश कोहली, काशीपुर सह-प्रभारी भारत भूषण चुग, उपेंद्र चौधरी एवं राम प्रकाश गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं ABVP के कार्यकर्ता अंकित सिंह, रोहित भट्ट एवं नवीन पांडे ‘गुरुजी’ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक सिंह के समर्थन में व्यापक प्रचार अभियान चलाने और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.