Monday, August 31, 2026

झपट्टा मारकर मोबाइल उड़ाया, मुकदमा दर्ज

Share

रूद्रपुर। किच्छा रोड पर बाइक सवार दो बादमाशों ने झपट्ठा मारकर एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज बादमाशो की तलाश शुरू कर दी है।
पुराने जिला अस्पताल निवासी विपुल जोशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह किच्छा रोड स्थित अपने घर के बाहर खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान दो बाइक सवार लोग उनके पास आये और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। जबतक वह कुछ समझ पाते दोनो बाइक सवार मोबाइल छीनकर किच्छा की ओर भाग गये। पीड़ित ने उनका पीछा भी किया। लेकिन वह उसकी पकड़ से बाहर निकल गये। उसके पीड़ित की घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है।

Read more

Local News

Translate »