
संवाददाता राजेश पसरिचा की रिपोर्ट!

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर में कांग्रेस पार्टी से महानगर अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर नगर में चर्चाएं चल रही हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षकों द्वारा भी रायशुमारी की रस्म पूरी कर ली गई हैं। अब देखना यह होगा कि आखिर महानगर अध्यक्ष पद की कमान किसे सौंपी जाएगी। फ़िलहाल रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष, एवं कांग्रेस पार्टी के कर्मठ एवं जुझारू नेता संजय जुनेजा के साथ ही अन्य नेता भी अपनी किस्मत आजमाने में लगे हुए हैं। लेकिन हाई कमान की ओर से किसके नाम पर मुहर लगाई जाएगी यह अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं रुद्रपुर नगर में राजनीति क्षेत्र के साथ ही व्यापारी वर्ग, व आम जनता के बीच अपनी स्वच्छ छवि से कार्य कर पहचान बनाने वाले संजय जुनेजा के नाम की भी चर्चा बनी हुई है। आपको बता दें कि संजय जुनेजा पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी में पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं तो वहीं पिछले लम्बे समय से रुद्रपुर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पद पर व्यापारी हितों में लगातार कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़े दिखाई देते हैं। कभी धरना प्रदर्शन हों या राजनीतिक कार्यक्रम हों संजय जुनेजा हर जगह मौजूद रहते हुए अपना फ़र्ज़ निभाते देखे जाते हैं।
वहीं रुद्रपुर नगर के युवाओं में भी कहीं न कहीं संजय जुनेजा पहली पसन्द माने जाते हैं।
रुद्रपुर नगर से लेकर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले संजय जुनेजा महानगर अध्यक्ष पद की उम्मीद लगाए हुए हैं। फ़िलहाल हाई कमान किसके नाम पर मुहर लगाएगी यह अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं में महानगर अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा का बे सबरी से इंतजार देखा जा रहा है।


