Tuesday, September 15, 2026

उत्तराखण्ड प्रदेश की 5 महिला खिलाड़ी खेलों इंडिया पेंचक सिलाट नेशनल लीग के लिए श्री नगर रवाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। 6 से 8 अप्रैल 2025 को श्रीनगर जम्मू एंड कश्मीर में खेलों इंडिया पेंचक सिलाट नेशनल लीग का आयोजन खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है पहली बार हो रहे खेलों इंडिया पेंचक सिलाट नेशनल लीग में उत्तराखंड प्रदेश की 5 सीनियर महिला खिलाड़ी कर रही है उत्तराखण्ड प्रदेश का प्रतिनिधित्व। प्रदेश टीम के मुख्य प्रशिक्षक एवं पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के महासचिव बबलू दिवाकर ने बताया की 10 से 12 फरवरी 2025 को आगरा उत्तर प्रदेश में हुई नॉर्थ जोन खेलों इंडिया पेंचक सिलाट लीग में स्वर्ण पदक अर्जित कर महिला खिलाड़ियों ने श्री नगर जम्मू कश्मीर में होने जा रही खेलों इंडिया नेशनल पेंचक सिलाट लीग हेतू अपना स्थान पक्का किया था। चयनित महिला खिलाड़ियों में

55 किलो भार वर्ग में पूजा मेहर फाइटिंग एवं टीम रेगु इवेंट में तनुजा बूंगला टीम रेगू इवेंट एवं सोलो इवेंट में सुनीता भाट टीम रेगु इवेंट में रीता भंडारी 65 किलो भार वर्ग में यह सभी खिलाड़ी कर रहे है प्रतिभाग सभी चयनित खिलाड़ी शनिवार सुबह प्रदेश की महिला कोच गायत्री नेगी के साथ श्रीनगर के लिये रवाना हुई है

पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के समस्त पदाधिकारियों ने महिला खिलाड़ियों को खेलों इंडिया पेचक सिलाट नेशनल लीग हेतु अपनी शुभकामनाएँ दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.