Wednesday, October 28, 2026

उत्तराखंड: 22 फरवरी को प्रदेश के पांच पर्वतीय जनपदों में होगी बारिश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में बारिश – बर्फबारी का दौर थमने के बाद आज धूप खिलने से राहत बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट पूर्वानुमान के मुताबिक कल शनिवार 22 फरवरी को प्रदेश के पांच पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है, वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 23 और 24 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने का सिलसिला बना रहेगा।

25-26 फरवरी को पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक उत्तराखंड में 25 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके चलते 25 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, जबकि 26 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश की संभवाना है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.