Saturday, September 19, 2026

हल्द्वानी जेल में बंद शातिर अभियुक्त हुआ फरार, सुरक्षा कर्मियों पर गिरी गाज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार कर रहा अभियुक्त सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर चंपत हो गया, विदित रहे कि काशीपुर से चोरी के मामले में उप कारागार हल्द्वानी में बंद आरोपी युवक सोमवार की रात सुशीला तिवारी अस्पताल से फरार हो गया। आरोपी रोहित को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने कैदी को ले जा रहे कांस्टेबल पवन गोसाई और खेम सिंह के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। जबकि हल्द्वानी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बता दें जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे के अनुसार चोरी के मामले में जेल में बंद काशीपुर निवासी रोहित पुत्र मणि पाल को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन 17-18 फरवरी की रात करीब 8 बजे वह अस्पताल से फरार हो गया। रोहित चोरी के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार था, और हल्द्वानी जेल में न्यायिक हिरासत में था। तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था अस्पताल प्रशासन और जेल अधिकारियों ने उसकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन वह अचानक गायब हो गया। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और रोहित की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में दबिश दी है और उसके संभावित ठिकानों की तलाशी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.