Tuesday, November 17, 2026

जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी व बांग्लादेशी हटाने को होगा धरना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। बंगाली समुदाय के युवाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर मांग की है कि बंगाली समुदाय के लोगों के जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी अथवा बांग्लादेशी शब्द हटाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

युवाओं का कहना था कि कुछ दिनों पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा रुद्रपुर, दिनेशपुर व शक्ति फार्म क्षेत्र में घोषणा की गयी थी कि जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेशी शब्द हटा दिया गया है। परंतु तहसील स्तर से अभी भी पुराने स्वरूप में ही जाति प्रमाण पत्र बंगाली समुदाय को दिया जा रहा है। जबकि इसे लेकर कुछ दिनों पहले बड़े-बड़े दावे किए गए थे।

जिला अधिकारी रंजना राजगुरु को प्रेषित ज्ञापन में बंगाली समुदाय के युवाओं ने निवेदन किया कि जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी अथवा बांग्लादेशी शब्द निकाला जाये और बंगाली समुदाय को जल्द आरक्षण दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 23 अगस्त तक पूर्वी पाकिस्तानी अथवा बंगलादेशी शब्द हटाने का शासनादेश नहीं आता है तो सोमवार से जिला मुख्यालय के सामने बंगाली समुदाय के युवा अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। कई वर्षों से बंगाली समुदाय के युवा इस मांग को लेकर आंदोलनरत है परंतु राजनीतिक कारणों से सिर्फ बंगाली समुदाय को वोट बैंक ही समझा जा रहा है। इस दौरान समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास, एडवोकेट संजय आइस, हिमांशु सरकार, रवि सरकार, सूरज विश्वास, दिनेश, कार्तिक, बिट्टू, रमन, गोलू, अर्जुन राय, विकास विश्वास आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.