Tuesday, November 17, 2026

बाल दिवस पर होली चाइल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने की महामहिम राष्ट्रपति से भेंट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बाल दिवस के पावन अवसर पर होली चाइल्ड स्कूल ने एक नया इतिहास रचते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल को प्रधानाचार्य एवं उप-प्रधानाचार्या (अकादमिक) के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करने तथा भारत के माननीय राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट व संवाद करने का दुर्लभ एवं प्रतिष्ठित अवसर प्राप्त हुआ।

इस गरिमामय प्रतिनिधिमंडल में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एम. दुबे, उप-प्रधानाचार्या (अकादमिक) श्रीमती मंजू अधिकारी सहित चार होनहार विद्यार्थी- अंशदीप सिंह (कक्षा 9), आस्था यादव (कक्षा 8), सिद्धि छाबड़ा (कक्षा 8) तथा वैदेही छिमवाल (कक्षा 8) शामिल थे। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य भव्यता का अवलोकन किया। इस अवसर पर माननीय राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें बड़े सपने देखने, पूर्ण समर्पण व लगन के साथ अध्ययन करने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

 

इस ऐतिहासिक क्षण पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य श्री एम. दुबे ने कहा कि यह संपूर्ण विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव एवं स्वर्णिम उपलब्धि का विषय है। उप-प्रधानाचार्या (अकादमिक) श्रीमती मंजू अधिकारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी अनुभव बच्चों को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं।

 

संस्था के संरक्षक श्री योगराज बत्रा, चेयरमैन श्री रोहिताश बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, एम॰डी॰ श्रीमति पूजा बत्रा एवं उप-प्रधानाचार्य (एडमिन) श्री प्रदीप कुमार जोशी ने भी इस विशिष्ट उपलब्धि पर पूरे प्रतिनिधिमंडल को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा एवं अनुशासन से संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

 

प्रतिनिधिमंडल के सभी विद्यार्थी राष्ट्रपति भवन की अविस्मरणीय स्मृतियों, ज्ञानवर्धक अनुभवों तथा विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करने के नव-संकल्प के साथ लौटे। निस्संदेह यह अवसर वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.