Saturday, September 5, 2026

निर्माण कार्य का मेयर व पार्षद ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड नं 34 इंद्रा कालोनी में सीसी सड़क और दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य का वार्ड के पार्षद अम्बर सिंह और नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री को चेक किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतरने की बात कही। कहा कि निर्माण कार्यों के जो भी मानक तय किये गये हैं उनमें जरा सी भी चूक पायी गयी तो सम्बंधित ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जायेगा और उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी। मेयर ने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टाॅलरेंस पर काम कर रही है। जीरो टोलरेंस की नीति को नगर निगम धरातल पर उतार रहा है। उन्होंने कहा कि निगम के कार्यों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही मेयर ने कहा कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है।
इस दौरान पार्षद अंबर सिंह, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, नरेश कुमार शर्मा, डी के करगेती, रवि रस्तोगी, ममता नारंग, कुलवंत कौर, मेवाराम, राहुल रौतेला सहित नगर निगम के जे ई सुरेश कुमार मौजुद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.