Saturday, September 5, 2026

यहां 14 साल बाद पकड़ा गया एक लाख का इनामी आरोपी!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। खबरों की मानें तो एसटीएफ ने एक लाख के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने जमीन विवाद में अपनी चाचा की हत्या कर दी थी। तब से आरोपी फरार चल रहा था। एसटीएफ ने हत्यारोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा।

10 दिसंबर 2009 को लालकुआं, बिंदुखता में दुर्गा पंत की उसके भतीजे प्रकाश पंत ने तमंचे से गोली मारकर कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी प्रकाश फरार हो गया था। अफवाह फैलाई कि वह नेपाल चला गया और कभी भारत नहीं आएगा। लेकिन इस बीच देश के कई जगहों पर रहा। अब बीते सात साल से हरियाणा के फरीदाबाद में वेल्डिंग की दुकान चला रहा था। वर्ष 2016 में उसने उन्नाव की लड़की से शादी कर ली थी। उसके तीन बच्चे भी है। सभी लोग आरोपी प्रकाश पंत ओमप्रकाश के नाम से जानते थे। आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने मामले की जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.