Saturday, September 5, 2026

यहां नदी में नहाने के दौरान डूबने से किशोरी की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,कालाढूंगी | गड़प्पू नाले में नहाने के दौरान किशोरी की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे के रेस्क्यू के बाद बमुश्किल किशोरी को बाहर निकाला। बरहैनी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को दोपहर करीब एक बजे कुछ बच्चे गड़प्पू पुलिस चौकी के पास स्थित पुल के नीचे लकड़ियां बीन रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे पुल के नीचे नाले में नहाने लगे। नहाने के दौरान नाजिश (16) पुत्री नजाकत निवासी मस्जिद वाली गली बरहैनी (बाजपुर) गहरे पानी में पहुंचने से डूबने लगी।

नाले में नहा रहे अन्य साथियों ने उसे पानी से निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस चेक पोस्ट में जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल किशोरी को बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर बरहैनी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.