Saturday, September 5, 2026

हाइकोर्ट के सी.जे.को विराट कोहली का एड भेजकर “बच्चों को खेलने दो” की मांग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुख्य न्यायाधीश को भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान विराट कोहली और नन्हें खिलाड़ियों ने संदेश भेजा जिसपर न्यायालय ने बच्चों को खेलने दो’ को सब्जेक्ट मानते हुए जनहित याचिका के रूप में लेने का मन बनाया है। खेलों ले उद्धार के लिए अच्छी इस जनहित याचिका में सोमवार को सुनवाई होने की उम्मीद है।

मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी को एक वीडियो के माध्यम से बच्चों के खेल संबंधी सवाल जवाब वाला वीडियो(Questioner) भेजा गया था। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली और कुछ खिलाड़ी बच्चों के बीच वार्ता दर्शायी गई है। बातों से साफ लग रहा है कि खेल के क्षेत्र में छोटे स्तर से शुरू कर विश्व स्तर के खिलाड़ी बने महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के अलावा सचिन, गांगुली और सहवाग की तरह ही ये बच्चे भी खेल की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं। लेकिन, इन्होंने शिकायत कर कहा है कि इन्हें मोहल्ले के अंकल आंटी खेलने नहीं देते। विराट कोहली ने कहा कि एक किशोर खिलाड़ी का उन्हें डायरेक्ट

मैसेज (डी.एम.) आया जिसमें ये सब बातें कही गई हैं। विराट से वरिष्ठ खिलाड़ी होने के नाते मदद की गुजारिश की गई है। इसपर विराट ने बच्चों से पूछा कि यहां कोई करन सेठी है ? बच्चों ने करन की तरफ इशारा किया तो विराट ने करन को बुला लिया और पूछा क्या तुमने मैसेज किया था ? इसपर करन ने हिचकते हुए कहा कि अंकल आंटी खेलने नहीं देते और बॉल भी नहीं देते, अब आप मदद कर दीजिए। इसके बाद विराट बॉलिंग करता है और बच्चे बैटिंग करते हैं, अचानक बॉल आंटी के घर में चली गई। अब विराट बॉल लेने गए और आंटी से बोला, अगर मुझे मेरे बचपन में रोक दिया गया होता तो आज मैं, मैं नहीं होता, इसलिए ‘बच्चों को खेलने से मत रोको’।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.